दुर्बल धागे की  कीमत, जो कुछ भी  हो,

ये हर भाई के कलाई की, शान होती है।

 
दुश्मन  की  हर बद्दुआ, मिट जाती इससे,

ये बहन की इच्छा,प्रार्थना,सम्मान होती है।

 
एक डोरी जो हर विपत्ति पर भारी पड़ती,

ऐसी इसमे ताकत,प्यार,अरमान होती है।

 
अमित,अचल,अखण्ड मोहब्बत है इसमें,

राखी कि दुआ,हर दवा से महान होती है।