हर तरफ शोर है,
चिंगारियों का जोर है।
दिग्विजयी सोच में,
घुसा कौन-सा चोर है।।
पेशानी पर झलक रही,
विडम्बना कमजोड़ है।
गोधूलि की सोच में,
तमराज का चकोर है।।
नवपतित पंखुड़ियों पर,
भावनाओं का गठजोड़ है।
बुझ रहा किरनपुंज पर
एक दीपक से अजोर है।।
शायद मन के चलन में,
कल्पनाएं बेजोड़ है।
तटस्थ तरुण सोच में,
अड़चनों का जोर है।।
कट रही सोच की पतंग,
जीवन बड़ा कठोर है।
फिर सहसा ध्यान आया,
रात के बाद फिर भोर है।।