बीत गया साल यह भी,हर साल की तरह,
ना मंजिल मिली,ना मिलने का कोई रास्ता।
कल जिस चौराहे पर थे,आज भी वही है,
ना जिंदगी मिली,ना जीने का कोई वास्ता।।
ख्वाबों में कट रही है,हकीकत की घड़ियां,
ना कोई किरदार मिला,ना ही कोई राब्ता।
खोजते रहे अपनेआप को,गुमसुदो के बीच,
कैद हो जैसे कि कोई मुजरिम सजायाफ्ता।।
हर रहगुज़र शख़्स मुझसे क़ाबिल दिखता है,
क्या पता? ये सत्य है या है मेरी ही विवषता।
मन,पर कटे फड़फराते खग के भांति बेचैन है
फिर भी,किसे बतलाऊ अपनी ये शिकस्ता??
चोरों की तरह,खुद को,खुद से छिपाता रहा,
इस तरह से कुछ,हाल ऐ! ईमान है खास्ता।
टूट गया हूँ मैं दुआ मांग-मांग, टूटते तारो से,
ऊपरवाले ने,ना जाने क्या लिखी है दास्ता।।