मगरूर जिंदगी के,किस्से बड़े अजीब है। ये उन्हें ही पूछते,जो अपनो से करीब है।। कंधे पर दे कोई सहारा,ये मुनासिब नही है। यहां मुज़रिम है सब, कोई गालिब नही है।। लगा ठोकर सड़क पर,बेझिझक सोते है। रख बाजू में रुमाल,वक्त के साथ रोते है।। अकेलेपन का वज़ीफ़ा, मुक़र्रर कर ली है। तारीखों को भी,अपने कब्जे में कर ली है।। बेवजह तो मुद्दई भी,सामने आते नही है। बिना लुफ्त उठाये,दोस्त भी जाते नही है।। क़ायदों के मेले मे कोई,कायदे का नही है। लूट चुकी महफ़िल,कुछ फायदे का नही है।।