लक्ष्य के विरुद्ध तू जो,एक कदम जायेगा। हर गली चौराहे पर,धोखा ही तू खायेगा।। समय की तरह तू,भागे-भाग चला जायेगा। फिर अचानक,फिसल जमीं पर आ जायेगा।।     चारों तरफ होगी तेरे,शुभचिंतको की भीड़। हर तरफ सिर्फ तारीफे,बटोरेगी तकदीर।। बहबहि में आकर,खुद-ब-खुद लूट जाएगा। लक्ष्य के विरुद्ध तू जो एक कदम जाएगा।।   चकाचौंध में अपना,पराया न जान पायेगा। हर किसी से घुलता-मिलता ही चला जाएगा।। चिड़िया चुग उड़ जायेगी,फिर तू पछतायेगा। लक्ष्य के विरुद्ध तू जो एक कदम जाएगा।।