- राजनीति के छाया में तुम खेल रहे,क्यो इतने गंदे खेल।
- आजाद कराने में इस मुल्क को,कितनो को हुई थी जेल।
- धूमिल कर दी तुमने,आजाद भगत,सुखदेव की कहानी।
- जननी जन्मभूमि हेतु,जब प्राण गवां दी झांसी की मर्दानी।
- मिट गए जो धरती खातिर,जरा याद करो उनकी कुर्बानी।
- यादों को घोल पी गए तुम,सावरकर-सुभाष की बलिदानी।
- कौटिल्य के इस धरती पर अब तर्कशास्त्र नही चलता है।
- विदुर के हस्तिनापुर में अब,राजशास्त्र नही खुलता है।
- कालिदास का ज्ञान यहां अब,तिल-तिल कर मरता है।
- भूल गए है सब यहां,हिंदुस्तान गाँव में अब भी बसता है।
- चाणक्य के इस धरती पर,नीति के जगह कुनीति है।
- राम राज्य चली गई,अब रावण वाली यहां रीति है।
- विवेकानंद का जन्म यहां,दुनिया मे बुद्ध की नीति है।
- संस्कार भूले हम,सभ्यता अब तड़प-तड़प कर जीती है।
