शरारत की लहजा जबसे मेरा शौक़ बन गया,
कुछ दिन बाद यही मेरे लिए खौफ बन गया।
ऐसे तो दुनिया एक कदम साथ नही चलती,
जब झूठी शिकायते हुई तो बेखौफ बन गया।।
अलग चेहरे के सामने अलग कहानी बन गया,
जरा बेखबर क्या हुवे,हर रिश्ता रवानी बन गया।
अलग-अलग मुखौटा लेकर घूमते है सब यहाँ,
जब हमें जरूरत पड़ी,दुनियाँ बेगानी बन गया।।
रंग बदलने की आदत,जबसे कला बन गया,
विश्वसनीयता अपनेपन का निवाला बन गया।
घटक जाते है लोग अब तो बड़ी बड़ी बातें,
अब तो जरूरत भी,चाय का प्याला बन गया।।
