कहां गया वो बचपन,
जिसने बादल को पानी लाते देखा।
कहा गई वो शरारते,
जिसमें इंद्रधनुष बनाना सिखा।
कहा गये वो किस्से,
जिसमे गुड्डे-गुड़ियाँ खेलते थे।
कहा गई वो जिंदगी,
जब कंचे पैकेट में रखते थे।
भूल गए हमसब कहानी,
जब नचा लट्टू हाथ पर लेटे थे।
टूट गए वे अधूरे सपने,
जिसे हम उनदिनों समेटे थे।
सोने के बाद जब भी,
मम्मी गोद मे उठाया करती थी।
खेलकर आने के बाद भी,
जब पैर दबाया करती थी।
जब पैसों के लिए,
पापा के पीछे भागा करते थे।
जब कहानियां सुननी हो,
दादी को उकसाया करते थे।
दादा के संग बिताई,
अब बातें याद बहुत आती है।
भाई-बहनों के साथ,
वो झगड़े बहुत याद आते है।
मन करता फिर लड़े-झगड़े,
कब बचपन वाले दिन आएंगे।
कब आएगा वो वक्त फिर,
जब हम फिर बच्चे बन जाएंगे।
