कूटने के लिए घर वाले सब, हो गए है पूरी तरह तैयार। आते ही सबमिल करेंगे वार।। सुना है जबसे बेटे को हुवा,  इंटरनेट वाला प्यार। माँ रोटियों के जगह, थप्पड़ खिलाने को है तैयार। पिता कर रहे लट्ठ का इंतजार।। जब से हुवा नालायक बेटे को  इंटरनेट वाला प्यार। भाई लाल आंखे किया, बहन धरि है दुर्गा की अवतार। प्यार का भूत उतारेगा मिल परिवार।। पता चला है भाई को हुवा, इंटरनेट वाला प्यार।