वो एक व्यक्ति,
न सिर्फ घर की छत होता है,
बल्कि होता है मजबूत दीवारें भी।

जो अपने परिवार को
देता है सुरक्षा, संरक्षण और
और सारी सुख सुविधाएं।

जो बचाता है अपने परिवार को,
दुःख के झंझावातों से,
जिम्मेदारियों के भार से
और विषम परिस्थितियों की मार से।

बस नहीं दे पाता तो वो है
खुद को समय और
खुद की सेहत पर ध्यान।

एक पिता ही हो सकता,
वो व्यक्ति जो खुद को समाप्त कर देता है,
परिवार की खुशियों की खातिर।