चमकेंगे कभी हम भी वक्त हमारा भी आयेगा।
ऐ जिन्दगी जरा रुक ज़वाब तेरा भी आयेगा।
यू तो भटक रहा हूं राहगीर बनके दुनिया में।
लेकिन कभी उस चांद का उजाला यहां भी जायेगा।
जिंदगी है संघर्षों की जिसने इंसान बनाया।
इक दिन यही संघर्ष तेरे महफ़िल का कारवां सजायेगा।
चमकेंगे कभी हम भी वक्त हमारा भी आयेगा।।
