हर वक़्त तो काटों का ये पहरा नहीं हो सकता
हर फूल सदा बाग़बाँ तेरा नहीं हो सकता

हर बात में महबूब मिरे मर्ज़ी नहीं चलती
सिंदूर भरे बिन तो मैं तेरा नहीं हो सकता

तुम नाम हटाकर के मिरा देखो तो मेहंदी से
फिर रंग मशक़्क़त से भी गहरा नहीं हो सकता

रुकते ही तिरे तुझको बड़ा मैला करेंगे सब
सो पानी नदी तेरा ये ठहरा नहीं हो सकता

जाते हैं वो जाने दे, यूँ मायूस न हो ‘सत्यम्’
इस दुनया में हर शख़्स तो तेरा नहीं हो सकता