मेरी धड़कन बह रही ऐसी रवानी में
उठ रहे हैं सारे लब मेरी कहानी में
फायदा ना पा सका मेरा कोई दुश्मन
शान की है मौत ली हिंदोस्तानी ने
ये जहाँ है जो मनाता आशिक़ी का दिन
खो दिये थे माओं ने बेटे जवानी में
लाल है पुलवामा भूमी खून को ओढ़े
प्यार का ही रंग बसा था आँ-जहानी में
वक़्त रहते बोलना था कुछ उसे ऐसा
एक तिरंगा रखना मेरी राख-दानी में

