जब से तुमने ख्वाबों मे
मुझे बुलाना छोड़ दिया
मेरी पायलिया ने भी तब से
छनछनाना छोड़ दिया है,
ख्याल अब सजने का
मन को नहीं घेरता है,
घेरे भी तो कैसे??
आईना मुझसे मुँह फेरता है,
किये थे तूने जो दिल से....
वो वादे तोड़ने आजा

ओ हाथ छोड़ने वाले,
घर तक साथ छोड़ने आजा। 

मुस्कान मेरी बारामासी,
अब बासी हो चली है,
तेरे बाद की अब सारी खुशियाँ,
उदासी हो चली है,
अजनबियों का ही सही मगर,
कोई तो रिश्ता जोड़ने आजा,

ओ हाथ छोड़ने वाले,
घर तक साथ छोड़ने आजा।