इस घर को घर उनकी बदौलत कहते थे
वरना तो हम इसको इमारत कहते थे

आँसू तुम्हारी आँख से कैसे गिरे?
तुम तो मुहब्बत को हिमाक़त कहते थे

मलबे में जिसके लाश मेरी मिल गई
हम उस ही बिल्डिंग को मुहब्बत कहते थे

आसान कैसे था बहू को कोसना?
अपनी तो बेटी को इनायत कहते थे!

कैसे भला तुमने वो यादें फेंक दीं
ता-उम्र हम जिनको अमानत कहते थे

वो हाय! तब-तब शर्मा के चल देतीं थीं
जब भी हम उनसे कुछ शरारत कहते थे

बिरले थे ‘सत्यम्’ आप, जो महबूब के
पैरों में सर रखके 'इबादत कहते थे