वो जो ग़म ना देते तो फिर आँसुओं का होता क्या?
फूटती ही ना अगर तो क़िस्मतों का होता क्या?

पीठ पे घोंपा था खंजर, हमने तब भी दी दुआ
खून का रिश्ता था वरना दुश्मनों का होता क्या?

चाँद सा पैकर ढका है सर से लेके पाँव तक 
ना सरकता गर दुपट्टा आशिकों का होता क्या?

पढ़ ग़ज़ल वो लड़कियों पे हो गए मशहूर सब
गर न होतीं लड़कियाँ तो शायरों का होता क्या?

थामने ये हाथ मेरा आया था ना कोई भी
ना अकेले चलता गर मैं मंज़िलों का होता क्या?