अपनों में, मिरा नाम गिनाया नहीं हो सकता
अब रोज़ तो उनसे ये दिखावा नहीं हो सकता

करते हैं मुझे फोन सभी काम से ही अपने
मैं सबके लिए यार पराया नहीं हो सकता

हर बात में महबूब मिरे! मर्ज़ी नहीं चलती
सिंदूर भरे बिन मैं तुम्हारा नहीं हो सकता

उनसे ये कहा मेहंदी ने जब नाम हटा मेरा
अब मुझको निखरना तो गवारा नहीं हो सकता

दिखते हैं हमें साफ़, फटे कपड़ों के सब टाँके
घर पर ना कमाने का बहाना नहीं हो सकता

जाते हैं वो, जाने दो, यूँ मायूस ना हो ‘सत्यम्’
इस दुनया में हर शख़्स तुम्हारा नहीं हो सकता