दिन सँवरने लगे बात होने लगी
वो समझने लगे बात बढ़ने लगी
आरज़ू आरज़ू खेलते थे कभी
अब तो पागल हक़ीक़त में होने लगे

ऐ कनक! तू पलक जो झपक दे अभी
दुनया सारी की सारी बदल जाए गी

रुख़ पे रक्खी हुई दो लटें यार की
उनपे हमने सभी दौलतें हार दी
आज नीलाम हमको किया जाए गा
आज ज़ुल्फें खुली रख के वो आए हैं

ऐसी नीलामी में आप भी आइये
हुस्न को अपने भी आज़मा आइये
उनकी आँखों की जादूगरी ही मगर
बिन दिए दाम हमको ख़रीद आयगी

ऐ कनक! तू पलक जो झपक दे अभी
दुनया सारी की सारी बदल जाए गी