कोरोना और माँसाहार
मैंने देखा था पहले सब इंसान थे,
और दिखती थी उनमें भी मासूमियत।
सभी जीवों में पाया था वरदान ये,
केवल इसको ही आती थी इंसानियत।।
फिर ये बोले हमें अब है होती घुटन,
अन्न-जल कब तलक स्वाद देंगे हमें।
बकरियां, मुर्गियां, मछलियां फिर सुअर,
चमगादड़ों तक का ये स्वाद देंगें हमें।।
अब तो लगता है भगवन गलत माल को,
लेके हैं ढालते मानवों के यहाँ।
इनके खाने के लक्षण से लगता है अब,
बस गए हैं नगर दानवों के यहाँ।।
सारे रोगों को लाने में ये हैं अहम,
भक्षा-भक्षी बनें है जो दुनियां में अब।
जानवर बनके खाते हैं ये जानवर,
नित नए रोग लाते हैं दुनियां में अब।।
अब भी है ये समय के सुधर जाइये,
और खाने की चीजों को ही खाइये।
गर नहीं प्यार जीवो से, मत कीजिए,
बनके मानव तो मानव को मत खाइये।।
@satyasurendram

