नींद कब टूटेगी
सूरज अधीर अम्बर के पटल पर
आभा चहुँ ओर बिछाने को
उन्माद भरे लाली गालों पर
रजनी को पराजित पाने को
रंगमंच पर रश्मि की सत्ता
कतई नहीं देवों को रास
शीतल वायु का जग जत्था
मादकता आलय हर स्वांस
शामा ओजित बुलबुल संग झूमे
सुध भूल गयी प्रिये दूर गयी
फनकार अनूठे दुनिया घूमे
यह मीरा कैसे टहनी को चली ?
टहनी से होकर गुज़रे गलियां
मानव के नव उत्थानों से
टूटेंगी जहाँ स्वप्नों की कलियाँ
सृष्टि के निखिल प्रयासों से

