माँ – एक अभिव्यक्ति
कैसा होता अगर गुलाब का फूल लाल नहीं हरा होता
कैसा होता अगर सूरज रात में उदित होता और दिन में चाँद का साया होता
ईश्वर की कृपा से बस जो भी होता इस धरती पर
बस माँ तेरी ममता की छाँव में होता
माँ, तुम्हें वर्णों में संज्ञापित नहीं कर पाऊँगा
कलम हाथ में दे दो भी फिर भी तेरा अक्स नहीं बना पाऊँगा
क्या कोई पन्ना इतना सक्षम हो सकता है
कि वो तेरे वात्सल्य का माप करे
मेरी टूटी – फूटी भाषा भी जब तुम्हे समझमें आती थी
तुम हँसती थी या रोती थी पर हर पल मेरी फिक्र सताती थी
जब दर्द से रात में मैं कराहता था
वहाँ सौ कोस से तेरा बुलावा आता था
विस्मित हो जाता था परेशान पड़ जाता
कि क्या माँ तेरा सीधा संपर्क प्रभू की ओर जाता है
जब तुम गुस्से से बनावटी रोष दिखलाकर
मुझे दलदल में गिरने से रोकती थी
हर गलत काम करने से पहले मुझे टोकती थी
मुझे वो हर शब्द तुम्हारा काँटे-सा चुभता था
तुम्हारा व्यवाहर तुम्हारी सोच सब पुरातन लगता था
घुटनों पर जब संसार ने मुझको गिरा दिया
इस बेतहाशा नाविक को जब लहरों ने रौद्र रूप जतला दिया
तब माँ तेरी ही आस थी अब बस तेरा सहारा था
पीछे मुड़के के जब देखा तो तेरा चमकता चेहरा था
उस नन्हें एक साल के बच्चे को तुम आवाज़ लगाती थी
वो घुटने के बल उठता लड़खड़ाता माँ तुझे पुकारा आता था
और जीवन में कितने भी संकट आ खड़े हुए
लेकिन तेरी गिरकर उठने उठकर बढने की सीख अटल है डटे हुए
हर लम्हा जब तुम अपने हिस्से से मुझे खिलाया करती थी
मैं न जाने क्या क्या बड़बड़ाता पर हर शाम
तुम वही दूध का गिलास पिलाने आती थी
तब तो यह सब कितना मामूली लगता
पर आज उसका कुछ अर्थ समझ में आता है
शायद खुदा ने इस धरती में कुछ कमियाँ जानकर गड़ी थी
माँ के औचित्य को परिभाषा देने के लिए ही उसकी रचना करी थी
अगर आज फूल हरे ही नहीं नीले भी होते
सूरज रात और चंद्रमा दिन के घंटों में कार्यरत होते
लेकिन इतना अख़्तियार तो ऊपर वाले पर बनता ही है
कि इन सब शर्तों के पूरा होने पर
ज़िंदगी के हर पड़ाव में माँ हम दोनों साथ खड़े होते

