सर फोड़ो मेरा नारा नही घर छोड़ो मेरा नारा नही दिल तोड़ो मेरा नारा नही मुँह मोड़ो मेरा नारा नही जो जोड़े उस स्किम में हूँ मैं गांधी जी की टीम में हूँ मुझे पीला हरा नही दिखता मुझे सिर्फ तिरंगा दिखता है तुझे देशप्रेम से क्या मतलब तुझको बस दंगा दिखता है तू नफरत के कपड़ो में है मैं देशप्रेम की थीम में हूँ मैं गांधी जी की टीम में हूँ