कब मिलोगी आखिर मुझसे
कब खत्म ये रात होगी

मेरे मरु सूखे जीवन में बोलो कब बरसात होगी

हर बरस सावन आता है बादल भी खूब बरसते है

तुमसे मिलने की आस लिए बस दो नैना ही बरसते है

मीलों का रस्ता तय करके नदियाँ सागर से मिलती है
कब आओगी मुझसे मिलने मैं निस-दिन राहें तकता हूँ.

घड़ी के दोनों कांटे भी बारह घंटे पे मिलते है

मेरा भाग्य क्यों निष्ठुर हुआ हम नदी के दोनों पाट हुए ।।