आसमान का परिंदा हूँ
ऊँचाईयों से नाता है
तुम जिन्हें ऊँचाईयाँ कहते हो
कूद कर वहीं से उड़ना सीखा है
बाज कहते हैं मुझे,
मेरा बादलों पर बसेरा है
सिर्फ घोड़ा नहीं है चेतक हूँ मैं
उफनते नालों को फलांगा है
तलवार नहीं शमसीर हूँ मैं
मेरी धार का कहाँ कोई सानी है
पूरी बाजी पलट दूँ पल भर में
मैं ताश का ऐसा पत्ता हूँ।।
