गुलाब की खुशबू की

तरह महक जाती हैं फिजाएं

जब दोस्त एक साथ मिलते हैं

कौन बड़ा है और कौन है छोटा की टूट जाती हैं सीमाएं

जब दोस्त एक साथ मिलते हैं

पुरानी नई बातों की खूब होती हैं चर्चाएं

जब दोस्त एक साथ मिलते हैं

बड़े हो भी गए तो भी कुछ नटखट, कुछ नादान

तो कुछ शैतान बने रहते हैं

अमीर हो या हो गरीब फिर भी

किसी को नहीं अखरते हैं

गुलाब की खुशबू की

तरह महक जाती हैं फिजाएं

जब दोस्त एक साथ मिलते हैं