उसी से पूंछ लो दिल हारकर कहां जाएं

अकेले इस शहर से प्यार कर कहां जाएं

नज़र ,ज़िगर,दिल,जान,ईमान सब है तेरा

हम अपनी जिंदगी उधारकर कहां जाएं


जहां से राश्ता शुरू, वहीं तो मंजिल थी

उमर गुजार दी ये सोचते, कहां जाएं


गुलाबजल का समंदर है उसकी आंखों में

तिरें की डूब लें तूंही बता कहां जाएं


मां को बेघर बना, वो पूंछता है मंदिर में

करने तीरथ धरम संसार में कहां जाएं


इसी बंजर में फूल हम भी खिलाकर मानें

अपनी रणभूमि से भागें तो फिर कहां जाएं