कोराना का दंश....


बुढऊ बइठे चउतरा, सुरती मलकर खांय

कुंडी देकर बैठिए, घर में यही बतांय

घर में यही बतांय, खड़ा कोरोना बाहर

निकले तो यमराज लाद लेंगे भैंसा पर

चीनी जादूगर ने मारा कैसा टोना

झालर मोबाइल के संग फ्री कोरोना



दिल्ली की दिलवालियां,मन ही मन अकुलांय

बरगर पीजा भूलकर रोटी घर में खांय

रोटी घर में खांय, पार्लर न जा पाएं

स्नो पाउडर पोत सेल्फियां रोज लगाएं

कह गंवार कविराय हाय कैसी मजबूरी

दिल्ली में रहकर न दीखतीं शहरी गोरी



झगडू भइया रोड पर निकले पान चबाय

सांड देवता ठाट से जैसे वो पगुरांय

जैसे वो पगुरांय, लिए सुरती अरु चूना

पुलिस लट्ठ चटकाय, हुआ पिछवाड़ा दूना

कह गंवार कविराय न ऐसी गलती कीजै

घर में रहें सुजान नाम रघुवर के लीजै


नींबू-पानी पीजिए लौंग पुदीना डाल

दालचीनी संग सोंठ अरु तुलसी लियो उबाल

तुलसी लियो उबाल, पीजिए इनका काढ़ा

प्रतिरक्षा मजबूत,खून भी होगा गाढ़ा

कह गंवार कविराय नमस्ते सबसे कहिए

लपटा-झपटी छोड़ एक गज दूरी रहिए



पंचायत भी रुक गई, बंद हुई चौपाल

गांजा-दारू संघ का कैसा खस्ताहाल

कैसा खस्ताहाल,न हाला जाए सजाई

भैया भी भीतर हैं संग रहें भौजाई

कह गंवार कविराय समय अपनों को दीजै

आपाधापी छोड़ मोहब्बत जमकर कीजै।