तुम आना किसी रोज़ तुम्हे मोहब्बत की एक बात सुनाऊंगा मेरे जिंदगी भर की ख्वाइश तुम्हे एक साथ सुनाऊंगा

वो ख्वाइश वो ख्वाइश बस इतनी की मेरे हाथों में चाय की एक प्याली हो और तुम उसे बनाने वाली हो

वो ख्वाइश बस इतनी की मेरे हाथों में तुम्हारा हाथ हो और दूरियां सारी पूरी एक साथ हो

वो ख्वाइश बस इतनी की किसी चांदनी रात में तुमसे मुलाकात हो और फिर जरासी दिल की बात हो और फिर मुलाकात हो

वो ख्वाइश बस इतनी की इस बार मिलो तो तसल्ली से मिलो इसी ख्वाइश इसी सपने को पूरा करने के लिए मिलो

इस बार जो मिलो तो तसल्ली से मिलो...

                          - सर्वेश देशमुख