गिर कर फिर से

उठने का नाम है जिंदगी

टूटे दिल के टुकड़े

को जोड़ कर उम्मीद की

राह पर निकल पड़ने का

नाम है जिंदगी

खुदा खुदा कहते हैं हम

पत्थर की मूरत को

उस खुदा को इंसानों में

देखने का नाम है जिंदगी

बदलते वक्त के साथ खुद को

बदलने का नाम है जिंदगी

खुशियों की बहार है जिंदगी

फूलों की बौछार हैं जिंदगी

तेरी और मेरी कहानी का

नाम है जिंदगी ................

✍️ Sarva