चलती हुई इस जिंदगी में
कभी हम आगे चले
तो कभी पीछे रह गए
कभी अपनों से मिल गये
तो कभी बिछड़ गए
कभी किसी से गम छुपा ले गए
तो कभी कुछ अपनों से
अपना दर्द बांटते चले
कभी हंसीं की फुहारी
साथ मारते चले
कभी छुप के आंसू बहाते चले
कभी बहुत कुछ करते चले
तो कभी कुछ ना कर पाए
चलती हुई इस जिंदगी में ..............
✍️ Sarva
