क्या-क्या खेल न खेले जीवन ने

कभी खुशी कभी ग़म मिले जीवन में,

क्या-क्या खेल न खेले जीवन ने....

सपने बने कभी खुबाब बने और बनें हकीकत हम भी जीवन में,क्या क्या खेल न खेले जीवन ने...

कुछ बनें अपने कुछ हुएं पराएं न जाने कितने ही रिश्ते बनाए रह गए बनकर इक रिश्ता हम भी जीवन में क्या-क्या खेल न खेले जीवन ने...

कुछ याद रखें कुछ भुलाएं हमने न जाने कितने ही नाम छुपाए हमने रह गए बनकर इक नाम हम भी जीवन में क्या क्या खेल न खेले जीवन ने कभी खुशी कभी ग़म मिले जीवन में