जो मैं टूट गया

मेरे बिखरे हिस्से भी करेंगे

तुम्हारे पथ को सुशोभित

महकेंगे मेरे गीत

तुम्हारे गुलशन में

एक भीनी सी महक के साथ

लौट आना मेरे पास अपने बिखरे हृदय के साथ

मिलेंगे तुम्हे वे गले

किसी पुराने बिछड़े हमदर्द की तरह

लिपट जाना मेरे टुकड़ो से

मेरे बाज़ुओं से पोछ लेना अपने आँसू

और ढूंढ लेना मुझे मेरे ही गीतों में

मैं हवा बन जाऊंगा,

मैं बिखर कर भी सँवर जाऊंगा