कब तक तुम मुझको रोकोगे . कब तक तुम मुझको रोकोगे बर्बादी की अग्नि में कब तक तुम सपने झोकोगे कब तक तुम मुझको रोकोगे . कब तक तुम मुझको रोकोगे|| लाचारी की उमस में खुशियों के बहते झोको को देखेंगे कैसे रोकोगे कब तक तुम मुझको रोकोगे . कब तक तुम मुझको रोकोगे|| अंत्योदय के जलज की मल में सौम्यता देख चौकोगे कब तक तुम मुझको रोकोगे . कब तक तुम मुझको रोकोगे|| बेईमानी के पेड़ों को उठकर तुम अपने हाथों से देखेंगे कैसे रोपोगे कब तक तुम मुझको रोकोगे . कब तक तुम मुझको रोकोगे|| सच्चाई  के उजियारो को रोक पाखंड के अंधकारो को देखेंगे कैसे सोपोगे कब तक तुम मुझको रोकोगे . कब तक तुम मुझको रोकोगे||