होना है बहुत मगर कम लगता है
चोट को जैसे तू मरहम लगता है
बला की दुआएँ सदके तेरी ख़ातिर
यहीं हूँ मैं कह देना भरम लगता है
छूता हूँ फूल तो तेरी याद आती है
काँटा जो चुभे तो नरम लगता है
बात करे कोई या तेरा नाम कह दे
सुन लेने पे बारहा वहम लगता है
लौटते घर चला आता हूँ टूटा बिखरा
जो हाल है मेरा, बुरा है, करम लगता है
अंकित

