ज़िंदगी का
कोई एक नाम नहीं ।
वो अनामिका तो
बिलकुल नहीं …
तुमसे बातें,
बिन मिले ही
मुलाक़ातें ,
प्रेम की सौग़ातें
होंठों पर कुछ
शिकायतें,
जिन्हें दबाकर
तुम्हारा मुस्कुराना,
और मुझे
महसूस हो जाना।
या फिर
मेरा चुप हो जाना
और तुम्हें महसूस हो जाना
प्रेम होकर भी
कुछ ना कह पाना,
ये सभी ‘ज़िंदगी’ हैं ….
मत मान लेना कि
ज़िंदगी का कोई नाम नहीं।
~सरिता डांगी~ #सरूँ
pic : internet

