यादों के कुछ पल
ऐसे होते है,
जो पड़ें होते है,
दिल के किसी कोने में।
रक्त का तेज़ बहाव
या वक़्त की
तेज़ रफ़्तार भी
फिर उन लमहों को वहाँ से
हिला नहीं पाते।
बस,वो दिल के एक
कोने में रहते है।
वक़्त -वक़्त पर फिर
हम उनसे बातें करते है
यादों के कुछ पल
ऐसे होते है
-डॉ सरिता डांगी✍️✍️
