उम्मीद है
कि तुम्हें कोई ऐसा मिले
जो खुश रखे …
और याद रखे
तुम्हारा …बेहिसाब प्रेम
तुम्हें कोई ऐसा मिले
जो उलझे,
तुम्हारी पसंदीदा साड़ी में रोज़
काँधे पर सिर रखे
सुनाये तुम्हारे
पसंदीदा गीत और नज़्म …
उम्मीद है
तुम्हें वो सब मिले
जो मैं ना दे सकी
“वफ़ा में लिपटी बेवफ़ा सी मैं”
————-
सरिता डांगी

