तुम्हारे जैसा मुझ पर
कोई नहीं लिखता
तुम्हारे जैसा ही मुझे
अब कोई नहीं पढ़ता।
सूरज की तरह
निकल जाओ ना एक सुबह,
इस तरह खामोशी से
कोई नहीं लड़ता।
मेरी रूह से छनकर
मेरे दिल में
धड़कते हो तुम
आ भी जाओ अब,
ऐसी भी ज़िद पर यूं
कोई नहीं अड़ता।
तुम्हारे जैसा मुझे
अब कोई नहीं पढ़ता।…
सरिता डांगी #सरूँ
