मेरी देह है
एक गहरी कविता
जिसमें लिपटें है
सैंकड़ों हर्फ़,
हज़ारों एहसास,
असीमित सी प्यास,
प्रेम की,
जीवन की,
उमंगों की,
सपनों की,
अपनों की,
नदियों की,
पहाड़ों की,
और खिलती बहारों की
वही कविता,
जिसे पढ़ रहे हो
तुम कतरा-कतरा
जिसमें बह रही हूँ
मैं तिनका-तिनका
मेरी देह है
एक गहरी कविता…
बस …गहरी कविता
—————-
डा सरिता डांगी

