आज जब यादों का 

बसता खोला 

तो दिल बोला,

कहा है वे दोस्त ?

जिनसे लंच बॉक्स 

साँझा किया करते थे 

आधी छुट्टी होने से पहलें

आधा खाना 

खा लिया करते थे।

अचार की महक जब 

क्लास में फैलती,

तो टीचर सोचती,

कि ये मेरा वहम है ?

या कुछ विद्यार्थी ही

उद्दंड है।

कहा गए वो दोस्त?


-डॉ सरिता डांगी✍️