कभी कभी हम किसी के जीवन में 

उनके अतीत की रिक्तता को 

भरने वाले 

एकमात्र किरदार होते है 

एक विकल्प की तरह …

प्रेम, प्रेमी या प्रेमिका की तरह नहीं।


जहाँ अतीत वर्तमान को 

छीलता हुआ 

मुस्कुरा रहा होता है 

वही वर्तमान अपने घाव छिपाता हुआ 

किसी की मुस्कुराहट के लिए चुप्पी साध लेता है।


इसी जंग में वर्तमान 

कभी अपने किरदार को देखता है 

तो कभी …किसी की रिक्तता को 

वर्तमान कब अपने भीतर 

ख़ुद रिक्तता महसूस करने लगता है 

ये उसे भी पता नहीं चलता …वो कब अपने ही अस्तित्व पर प्रश्न साध देता है

उसे खबर ही नहीं होती ,

और वो बनकर रह जाता है 

एक हास्यप्रद किरदार 

किसी के जीवन का …

किसी के अतीत की रिक्तता को भरता हुआ …

घायल वर्तमान



सरिता डांगी