यमुना
जगह – जगह से बहती यमुना
प्रयाग राज के संगम तट पर
गंगा संग मिल जाती यमुना
जगह – जगह से बहती यमुना
कितने ही कचरे बहाती यमुना
गंगा सफाई की चर्चाएँ
जगह –जगह पर व्याप्त है
परन्तु बेचारी यमुना पर
कुछ हद तक हो रहा प्रयास है
अब तक न स्वच्छ हो पाई गंगा
हाल क्या होगा यमुना का
अब तक कई अभियान चलाए
करोड़ों रूपये खर्च को आए
फिर भी नहीं होता कल्याण
नाले में तब्दील हुई यमुना
हुई जा रही जहरीली यमुना
कारखानों पर रोक नहीं हैं
प्रदूषण में इनका कोई दोष नहीं है
बिसर्जित मूर्तियों के रंगों से
बढ़ती कई गुना सान्द्र्ताएँ है
जो सेहत के लिए है खतरनाक
बड़ा आघात सह रही यमुना
जहां – जहां से बहती यमुना
कचरों को ढो लाती यमुना
गंगा से जहाँ मिलती यमुना
कचरे भी मिल जाते संग
इनका न्यूनतम प्रवाह
सुनिश्चित करने तक
हो सकता न उद्धार यमुना
सुखती जा रही प्रवाह यमुना
विषाक्त प्रवाहें रोक कर इनका
करना होगा उद्धार यमुना
जगह – जगह से बहती यमुना
मिलों तक मंजिल को तय कर
गंगा संग मिल जाती यमुना
सरिता प्रसाद
