नव वर्ष की शुरुआत को
हम सब बैठे आँखें बिछाए
काश के सब कुछ ठीक हो जाए
बैठे हैं सब आश लगाए
नव वर्ष की शुरुआत को
हम सब बैठे आँखें बिछाए
कोरोना रूपी विष उतर जाए
वातावरण संक्रामण रहित हो जाए
हर मानव सुरक्षित हो जाए
कोरोना के भय से मुक्त हो जाए
नव वर्ष की शुरुआत को
हम सब बैठे आँखें बिछाए
आर्थिक रूप से टूटा भारत
पूर्ण रुपेण सुदृढ़ हो जाए
हर व्यवस्था सही हो जाए
हर व्यवस्था सुगठित हो जाए
नव वर्ष की शुरुआत को
हम सब बैठे आँखें बिछाए
