जो अटल रहे अपने पथ पर विलक्षण प्रतिभाओं के धनी जो देश के खातिर न्योछावर उनका हर कर्म उनका हर धर्म थे अद्भुत प्रतिभावान पुरुष सिने मे जिनके धड़कते थे देश भक्ति की एक - एक धड़कन झुकने न दिया अंतिम श्वास तक शान से लहराता, राष्ट्र ध्वज जो अटल रहे अपने पथ पर जीवन के अंत समय तक जन – जन के आँखों का तारा नेता वो जन – जन का प्यारा थे हर दिल में बसने वाले चाहे हो पक्ष या हो विपक्ष जिनकी कलमें सदा उगलती थी स्वदेश प्रेम की गाथाएँ शब्द लहरी लहराती थी जिनके शब्दों में हर क्षण ऐसे पथ पर अटल नेता को अर्पित देश का अंजलि भर कर श्रद्धा सुमन