दिल -ए- नादां तुझे हुआ क्या है
क्यूं है ख़ामोश माजरा क्या है,
जो बताये ना अपनी बीमारी
ऐसे बीमार की दवा क्या है,
ज़िंदगी बुलबुला है पानी का
इब्तदा क्या है इन्तहा क्या है,
नफरतों, वहशतों के आलम में
क्या ख़ुदाई है औ' ख़ुदा क्या है
हर तरफ़ रौशनी सी फैली है
मेरे अंदर बुझा - बुझा क्या है
-सर्व
