लाख सुनाऊँ , कोई सुनता नही बिन तेरे ये कैसी दुनिया है माँ

हर पल हर घड़ी बेबस सा रहता हूँ

कितना भी हंस लुं पागल सा रहता हूँ

ना जश्न हैं ना जनून हैं बस रगो मे दौड़ता हुआ खून हैं

ऐ माँ , तु भी आजा कभी ख्वाब में मेरे

सुना जा बचपन की कोई बाब मेरे

वो सिरहाने बैठी एक ममता की मुरत

तरस गए देखने को जिनकी सुरत

ऐ माँ , तु देखेगी जब हाल मेरा

कैसे जीता हैं बिन तेरे ये लाल तेरा

बुढापे का मैं तो सहारा बनने चला था

ज़िंदगी से मेरा बस यही एक गिला था

एक रोज भी मैं ना दे पाया तुमको ऐ मौला ,तु ही अब इंसाफ कर दे

ऐ माँ तु भी तो अब माफ कर दे |

S.Sarahi