थकी उड़ान का एक परिंदा
उड़ता है नभ छूने को

कटे पंख और बूढ़ी आशा
बचा नहीं कुछ खोने को

राहों के उजले धड़ पर जब 
रात ने घेरा डाल दिया

टूटे घुट घुट रोए इतना
बचा नहीं कुछ रोने को

अब तो देवदार के जैसे
नदियों से छीनूंगा पानी

जले मिटे पंखों से नभ छू
अमर करूंगा एक कहानी ।

    - शरद अल्फाज़ी