दो परिवारों की मधुरता का स्वर

खनक रहा था

उनके हाथ की चूड़ियों में

पति का संकल्प सिन्दूर में

पिता का सद्भाव पैरों के रंग में

मंगलसूत्र में दिखाई दिया

ससुराल के मंगल को अग्रसर रखने का सूत्र

उनकी बिंदी में दिखा

संस्कार और व्यवहार के संयम का केन्द्र

उनकी पायल में सुना गया

रीतियों का मधुरतम संगीत


और सौन्दर्य के ऐसे स्वभाव में

घर की बड़ी बेटी

घुमा रही थी रोटी पीढ़ा पर

जैसे घुमाया जा रहा हो समय का चक्र

और रोटी के घूमते हुए वह बन चुकी थी

एक घर की बड़ी बहू ।


       - शरद अल्फाज़ी