उसकी हथेली को पकड़ना
हृदय को निचोड़
खुद की कठोरता को मिटा देना था
एक ही क्षण में
सभी दिशाओं से वापस आते हुए प्रतीत हुए
कई सारे समुद्र उसी क्षण
अनिवार्य हुआ एक प्रतिबल नदियों का
मैं निपट क्या करता
नदियों की उत्पत्ति का एकमात्र मार्ग था
बस रो पड़ा ।

  - शरद अल्फाज़ी