कभी कर पाऊँ मैं तुम्हें
इतना प्यार
कि तुम्हें सोचते हुए रो पड़ूँ
तुम्हारी जुड़ी हर चीज से
भर आऊँ

भीगी आँखों से भी मुस्कुरा सकूँ

और यदि मैं रोया
या रोते हुए मुस्कुराया
तो मैं तुमसे
जरूर कर बैठा हूँ
कर पाने से ज्यादा प्यार ।

- शरद अल्फाज़ी